कुरावली: कुरावली क्षेत्र में दो कारों की आपसी भिड़ंत में एक कार सवार की मौत, 4 लोग घायल
कुरावली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हाईवे के पास एक वेगनार कार गलत दिशा में शरीफपुर जा रही थी। वही दूसरी तरफ एटा की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। जिसमें वेगनार सवार दीपू पुत्र रमेश चंद्र मोहल्ला भीम नगर थाना भोगांव की मौत हो गई। वहीं वेगनार में सवार एक ओर स्कॉर्पियो में सवार 3 लोग घायल हो गए।