बगोदर: देवराडीह बड़कीटांड में विद्युत करंट से दो मवेशियों की मौत
बगोदर थाना क्षेत्र के देवराडीह पंचायत के बड़कीटांड में शुक्रवार को अचानक हाईटेंशन विधुत तार टुट कर निचे गिर गया।तार गिरने के बाद विधुत प्रवाहित होता रहा,जिसके चपेट में सुखदेव पंडित के एक दुधारू गाय व जानकी सिंह एक बैंल चपेट में आ गया।घटना दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। वही सुचना मिलने पर देवराडीह मुखिया प्रतिनिधि पुरन कुमार महतो घटना स्थल पर पहुचे।