हुज़ूर: भोपाल में एलपीजी सिलेंडर की 8 दिन से डिलीवरी नहीं, हमीदिया रोड की एजेंसी पर हंगामा
Huzur, Bhopal | Jun 3, 2026 भोपाल के हमीदिया रोड स्थित ऑटो हाउस गैस एजेंसी पर बुधवार को ग्राहकों ने हंगामा कर दिया। इन्हें पिछले 8दिन से सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की गई थी। 3 बार बुर्किंग कराने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। खाद्य विभाग से भी शिकायत की गई है।