गिधौर: गिद्धौर के कई महादलित टोलों में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया
Gidhaur, Jamui | Nov 6, 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को 10 बजे जिले के सभी प्रखंडों के महादलित टोलों में विकास मित्रों और टोला सेवकों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी के तहत गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर, गांगरा, पासवान टोला संसारपुर, तुरी टोला, कोल्हूआ और रविदास/मांझी टोला मौरा में ग्रामीणों को मतदान के अधिकार, महत्व और मतदान समय (सुबह 7 से शाम 5 बजे) की जानकारी दी गई।