सहारनपुर: दिल्ली अग्निकांड के बाद सहारनपुर में फायर विभाग अलर्ट, होटलों-रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया
देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद सहारनपुर अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। गुरुवार को अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रताप सिंह ने टीम के साथ अंबाला रोड स्थित कई होटलों और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी इंतजामों की जांच की।