बीना: गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस में शराबी यात्री ने किया हंगामा, RPF जवान ने बीना स्टेशन पर उतारा
Bina, Sagar | Jul 21, 2025 यात्री अजय राय पिता गुप्तेश्वर राय उम्र 45 वर्ष निवासी बलिया जो गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस से बलिया से एसी कोच में अहमदाबाद जा रहा था। यात्री ने ट्रेन में ज्यादा मात्रा में शराब पी ली और हंगामा करने लगा। जिसकी सूचना आरपीएफ को दी गई वहीं आरपीएफ जवानों ने यात्री को ट्रेन से उतार और सोमवार करीब 4:30 बजे सिविल अस्पताल में शराबी यात्री का मेडिकल परीक्षण कराया है।