प्रतापगढ़: माई भारत बजट क्वेस्ट 2026 का आयोजन, युवाओं ने देखा लाइव प्रसारण
प्रतापगढ़, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित “माई भारत बजट क्वेस्ट 2026” के तहत सोमवार को जिले में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीसी कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर शुभम चौधरी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश की बजट प्रक्रिया से जोड़ना तथा उनके विचारों और सुझावों क