सुपौल: सुपौल में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1475 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ दो युवक गिरफ्तार, बुलेट बाइक जब्त
Supaul, Supaul | May 20, 2026 सुपौल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने बीएसएस कॉलेज के सामने मुख्य सड़क पर छापेमारी कर 1475 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए। इस दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जबकि बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग