कर्वी: चित्रकूट पुलिस द्वारा मेला परिषद में ठेला लगाने पर रोक से नाराज़ रेहड़ी-पटरी वाले पहुंचे डीएम आवास
आज सोमवार दोपहर 2:30 बजे करीब एक दर्जन से अधिक रेहड़ी-पटरी व्यवसायी डीएम आवास पहुंचे। उन्होंने डीएम पुलकित गर्ग को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वे वर्षों से ठेला लगाकर रोज़गार चला रहे हैं, लेकिन पुलिस मेला परिषद में ठेला लगाने से रोक रही है। व्यापारियों ने पीक समय में ठेला न लगाने का आश्वासन देते हुए अनुमति की मांग की है।