गुना नगर: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का फूटा गुस्सा, नियमितिकरण पेंशन सहित 11 मांगों को लेकर सीएम के नाम डीएम को ज्ञापन दिया
गुना में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का गुस्सा फूटा। 3 जून को रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। मुख्य रूप से नियमित करने पेंशन पदोन्नति समान वेतन पदमान सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। कहा सरकार की सारी योजनाओं को धरातल पर सफल बना रहे हैं फिर भी भेदभाव और शोषण किया जा रहा है।