कहरा: सिमरी बख्तियारपुर पुलिस ने 2 फरार अभियुक्तों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, SDPO सदर ने दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Jul 24, 2025 सिमरी बख्तियारपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के मुरली चौक स्थित घर पर छापेमारी कर बिट्टू कुमार उर्फ टारजन यादव एवं मधुकेश उर्फ मंगल कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा एवं चार कारतूस बरामद किया गया। तत्काल आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।