सिरोही: केपीएल सीजन 11 में 200 खिलाड़ी लेंगे भाग, टर्फ विकेट पिच तैयार, डे-नाइट मैचों का होगा लाइव प्रसारण
Sirohi, Sirohi | May 4, 2026 खण्डेलवाल वैश्य नव परगना समाज के युवाओं का क्रिकेट महाकुंभ, केपीएल खंडेलवाल प्रीमियर लीग का 11वां आयोजन बुधवार, 6 मई को शुरू होगा। सिरोही के अरविंद पवेलियन के दोनों खेल मैदानों पर पिच बनाने सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। केपीएल कमेटी के आयोजक लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि पांच दिवसीय इस टूर्नामेंट में 14 टीमों के लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे