हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन! 6 घंटे में बाइक लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई RS-200 और मोबाइल बरामद
हजारीबाग पुलिस ने कटकमसांडी थाना क्षेत्र में बाइक लूटकांड का महज 5–6 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी गई पल्सर RS-200 बाइक, विवो मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक और चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।