बांधवगढ़: उमरिया राज्य स्तरीय सुब्रोतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 15 से 18 जून तक उमरिया में
4 जून गुरुवार समय 4 बजे जिले में राज्य स्तरीय सुब्रोतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 18 जून 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में बालक अंडर-15, बालक अंडर-17 तथा बालिका अंडर-17 आयु वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन की तैयारियों एवं सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।