गुरारू: प्रखंड कार्यालय के जनता दरबार में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, दर्जनों लोगों ने कराई जांच
Guraru, Gaya | Apr 24, 2026 प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से दर्जनों लोग अपनी आंखों की जांच कराने पहुंचे। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार पाठक ने लोगों की आंखों की बारीकी से जांच की।