भादरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर वर्षा पूजन में विशेष हवन का आयोजन
भादरा में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4,399 दिनों के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में श्री अन्न धन जी मंदिर में वर्षा पूजन, विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। प्रदेश की खुशहाली, उत्तम वर्षा और किसानों की समृद्धि की कामना की गई। उपखंड अधिकारी भागीरथ एवं भाजपा जिला प्रवक्ता जगदीश गर्ग सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।