मोहला स्थित वन धन केंद्र में आयोजित जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेला में सहभागिता कर जनजातीय कारीगरों एवं स्थानीय उत्पादों से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली
इस अवसर पर केंद्र परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा कारीगरों से संवाद कर उनके पारंपरिक हुनर, उत्पादों और उनके अनुभवों को जाना।
हमारे जनजातीय अंचल की कला, संस्कृति, परंपरा और हस्तशिल्प हमारी विशिष्ट पहचान हैं स्थानीय कारीगरों के हुनर को उचित मंच, बाजार और पहचान मिले, इसके लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हमारा प्रयास है कि हमारे गांवों और वनांचल में पीढ़ियों से संजोए जा रहे पारंपरिक हुनर को नई पहचान मिले और स्थानीय कारीगर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें।
इस अवसर पर जिले की कलेक्टर सुश्री तनुजा सलाम जी, जिला पंचायत CEO श्री उज्ज्वल पोरवाल जी, AC ट्राइबल श्री कुर्ते जी,अनिल गुप्ता, देव प्रसाद नेताम, गजेंद्र पुरामें, सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।