वारिसनगर: वारिसनगर थाना क्षेत्र के बहेड़ा चौक स्थित अंशु ज्वेलर्स एंड बर्तन भंडार से लाखों रुपए की हुई चोरी
वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हांसा पंचायत के बहेरा चौक स्थित अंशु ज्वेलरी एंड बर्तन भंडार की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। घटना सोमवार की देर रात्रि की बताई जा रही। दुकानदार प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह 11:30 के करीब में जब हमने दुकान खुला तो देखा कि पीछे का सटर टूटा हुआ है। और दुकान का सामान छितरा पड़ा हुआ है।