फतुहा: सदहपुरा गांव के पास गोली मारकर घायल कर देने के मामले में पचरुखिया पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jun 12, 2026 पचरुखिया थाना के सदहपुरा गांव के पास गोली मारकर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने बीते रात ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के निशान देही पर घायल रामकृष्ण नगर के नयाचक निवासी विकास कुमार की बाइक भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल व दो गोली भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ विकास है जो घायल युवक का दोस्त है।