मुरैना: देवरी घड़ियाल केंद्र पर 41 शावकों ने लिया जन्म ,अब तक 194 घड़ियाल शावक सफलतापूर्वक अंडों से निकले बाहर
Morena, Morena | Jun 6, 2026 मुरैना जिले के देवरी स्थित घड़ियाल संरक्षण केंद्र से एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है।जहां राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में घड़ियाल संरक्षण के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। आज दिनांक 06 जून 2026 को देवरी केंद्र पर 41 घड़ियाल शावकों ने जन्म लिया है। अब तक 194 घड़ियाल शावक सफलतापूर्वक अंडों से बाहर आ चुके हैं।