विदिशा नगर: जमीन विवाद से परेशान बुजुर्ग महिला पिंड भरते हुए पहुंची कलेक्ट्रेट, लगाई न्याय की गुहार
जमीन विवाद से परेशान तलैया मोहल्ला निवासी भंवरी बाई गुरुवार दोपहर 12 बजे पिंड भरते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं और न्याय की गुहार लगाई। उनके बेटे गोलू ने आरोप लगाया कि जतरापुरा में 10 बीघा जमीन बेचने के बाद खरीदार भोपाल निवासी महिला अब 2 बीघा अतिरिक्त जमीन पर भी कब्जा करने का प्रयास कर रही है तथा मछली पालन के लिए तालाब की खुदाई उनकी भूमि तक कराई जा रही है।