देशनोक कस्बे में चोरों ने एक ही रात में पांच घरों को निशाना बनाते हुए सेंधमारी का प्रयास किया। चोर चार घरों में असफल रहे, जबकि एक घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर व कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद कस्बे में दहशत का माहौल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ सुमन शेखावत ने जाप्ते के साथ निरीक्षण किया। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाकर जांच