दतिया नगर: मामा का नाला में आग से घर जले, पीड़ितों के बीच पहुंचे पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, शासन से आर्थिक मदद की मांग
शहर के बायपास मार्ग पर भुता के जंगल में भड़की आग की चपेट में आने से मामा का नाला के पास रहने वाले करीब 15 परिवारों के कच्चे मकान जल कर खाक हो गए हैं।आगजनी से घरों में रखा जरूरी सामान व खाद्यान सामाग्री भी नष्ट हो गई। बस्ती में आगजनी की खबर मिलने पर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह नेपीड़ितों के बीच पहुंच कर मकानों में हुए नुकसान को देखा व आर्थिक सहायता की मांग की.