पूर्णिया पूर्व: पटाखा लाइसेंस के लिए अंचल कार्यालय में लगी भीड़, लोग हुए आक्रोशित
पूर्णिया पूर्व अंचल कार्यालय में पटाखा बेचने के लाइसेंस निर्गत करने को लेकर सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। लोगों का कहना था कि लगभग 10 दिन से हम लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अंचल में कोई सुनने वाला नहीं है जबकि दीपावली के महज अब कुछ दिन ही बचे हैं। हम लोगों का पूंजी भी फंस गया है हम लोग क्या करें यह समझ में नहीं आ रहा है।