महागामा: ऊर्जानगर में भव्य रथ यात्रा और भजन संध्या का आयोजन, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा नगर
ऊर्जानगर में भव्य रथ यात्रा और भजन संध्या: श्रद्धा और भक्ति से गूंजा नगर। महागामा प्रखण्ड के ऊर्जानगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में भगवान जगन्नाथ की वापसी रथ यात्रा (बहुड़ा यात्रा) हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। मौसीबाड़ी (गुंडिचा मंदिर) से भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा देवी की रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्