नवाबगंज: बाराबंकी के होटल में लगी आग, किचन में आग की लपटों से मची भगदड़, होटल मालिक की सूझबूझ से बची जनहानि
बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक होटल के किचन में आग लग गई। देवा रोड स्थित स्मार्ट प्वाइंट के नीचे बने कोकोस कैफे में हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों ने करीब 11 बजे बताया कि किचन से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई।