डेहरी: शिवपुरी कॉलोनी निवासी एक शख्स से साईबर ठगो की 81760 रुपए की ठंगी, महिला सिपाही बन किया पीड़ित को फोन
Dehri, Rohtas | Mar 6, 2024 डेहरी में होम्योपैथिक दवा लेने के बहाने और महिला थाना की सिपाही बन कर साइबर अपराधी ने एक व्यक्ति को अपनी ठगी का शिकार बनाते हुए 81760 रुपए का फ्राड कर लिया। पीड़ित और डेहरी के शिवपुरी कालोनी निवासी शिवशंकर राय ने इस मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। वही साइबर थाने की पुलिस मामला दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।