डेहरी: अनुमंडल गेट के समीप झांसा देकर उच्चकों ने उड़ाए एक शख्स के 2 लाख, जांच में जुटी नगर थाना पुलिस
Dehri, Rohtas | Mar 4, 2024 नगर थाना क्षेत्र के अनुमंडल गेट के पास उच्चके झांसा देकर एक व्यक्ति से दो लाख रुपए लेकर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति सुअरा हवाई अड्डा स्थित नरसिंह बिगहा निवासी सुरेंद्र सिंह हैं, जो जमीन की रजिस्ट्री के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपए निकाल कर अनुमंडल स्थित रजिस्ट्री कार्यालय जा रहा था। तभी बदमाशों ने खुजली का पाउडर छिड़ककर घटना को अंजाम दिया।