डेहरी: मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कैनाल रोड के PDS दुकान पर बन रहे आयुष्मान कार्ड कैम्प का MO ने लिया जायजा
Dehri, Rohtas | Mar 6, 2024 कैनाल रोड स्थित पीडीएस दुकान पर लगे आयुष्मान कार्ड कैंप का डेहरी की एमओ खुशबू कुमारी ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से बात भी की और पूछा कि किसी भी तरह के पैसे की डिमांड तो नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा नगर परिषद के चिन्हित पीडीएस दुकान पर आयुष्मान कार्ड कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। लाभार्थी आयुष्मान कार्ड 12 मार्च तक निःशुल्क बनवा सकते हैं।