डेहरी: गढ़वा जा रहा यात्री सोन पुल पर ट्रेन से गिर कर घायल,RPF ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Dehri, Rohtas | Mar 4, 2024 आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम के मुताबिक आज सूचना मिली कि ट्रेन से सोन पुल पर ट्रैक के बगल में एक अज्ञात व्यक्ति गिरा पड़ा है। आनन फानन में घटनास्थल पर टीम पहुंची तो एक शख्स घायल पड़ा मिला, उसके आस पास कुछ लोग उपस्थित मिले, जो घायल व्यक्ति के भाई एवं माता थी। इसके बाद घायल को निजी क्लीनिक इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।