पलिया: भीरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भानपुर खुर्द गांव में देर रात तक बजा डीजे, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया बंद
भीरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भानपुर खुर्द गांव में प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी करते हुए बीती देर रात तक डीजे बजाया जा रहा था। तेज आवाज के कारण आसपास के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। प्रशासन की ओर से शादी-बारात समेत अन्य आयोजनों में रात 10:00 बजे तक डीजे बजाने की अनुमति दी है।