पलिया: पलिया तहसील क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व पर उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब, शिवालयों में गूंजा ‘हर-हर महादेव’
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पलिया नगर सहित आसपास क्षेत्र के मंदिरों और शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई और पूरा नगर भक्ति में माहौल में डूबा नजर आया।