हिसुआ: महिला से ₹20,000 की ठगी, नकली नोट दिखाकर बैंक के बाहर दो ठगों ने झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया
Hisua, Nawada | Jun 19, 2026 हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के बाहर एक महिला से ₹20,000 की ठगी का मामला सामने आया है। हिसुआ प्रखंड के मौला नगर निवासी नरेश प्रसाद यादव की पत्नी सरिता कुमारी को दो अज्ञात ठगों ने अपना शिकार बनाया। सरिता कुमारी बैंक से ₹20,000 निकालकर जैसे ही गेट के पास पहुंचीं, दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया।