चंदौसी: आह्लादपुर चंपू में ग्रामीणों ने बकरा चोरी के आरोपी को दबोचा, पुलिस के हवाले किया, मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा
थाना बनियाठेर क्षेत्र में बकरा चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे केकरीब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला गांव आह्लादपुर चंपू उर्फ चमरपुरा का है, जहां बकरा चोरी के दौरान ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राशिद पुत्र शाहिद निवासी सीकरी गेट, चंदौसी को हिरासत में ले लिया।