ललितपुर: कोतवाली ललितपुर पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा थाना पर पंजीकृत मामला चोरी की घटना कारित करने वाले अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है।