ललितपुर: बुंदेलखंड विकास सेना ने गोविंद सागर बांध में नालियों का गंदा पानी छोड़े जाने और टूटी पाइप लाइनों पर चिंता व्यक्त की
ललितपुर आज स्थानीय कंपनी बाग में बुन्देलखण्ड विकास सेना के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में आहूत हुई। बैठक में ललितपुर शहर में प्रदूषित जल सप्लाई तथा नालियों का गंदा पानी गोविन्द सागर बांध में डाले जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।इस अवसर पर सिंचाई विभाग और जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।