ललितपुर: ललितपुर में बीते एक सप्ताह में एक किशोरी और एक महिला की मिस्ट्री मौत, जनपद में तेजी से पैर पसार रहा ब्लैकमेलिंग का धंधा
जनपद में बीते लगभग एक सप्ताह में ग्राम धरमपुरा निवासी एक किशोरी एवं ललितपुर के मवेशी बाजार निवासी एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। दोनो मामलो में अलग-अलग आरोपियों द्वारा ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। उच्चाधिकारियों को मामले को संज्ञान में लेने की आवश्यकता है,ताकि ब्लैकमेलिंग पर नकेल कसते हुए मौतो को रोका जा सके।