सहारनपुर: बड़गांव क्षेत्र के पीड़ितों ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी का लगाया आरोप, एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई
सहारनपुर में दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव अम्बेहटा मोहन निवासी इसम, नरेश और गदरहेड़ी निवासी सुशील ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें दुबई में रोजगार दिलाने का झांसा देकर वर्ष 2021 में कुल चार लाख रुपये से अधिक की रकम वसूल ली।