इगलास: इगलास पुलिस ने शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार
Iglas, Aligarh | Jul 2, 2026 इगलास पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में जनपद के थाना इगलास पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी, मारपीट और शोषण करने के मामले में काफी समय से वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को देश की राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।