दुधि: बीजपुर पुलिस की सक्रियता से साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में वापस आई पूरी धनराशि
बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेमना निवासी जियानन्द पुत्र दशरथ के साथ अज्ञात साइबर ठगों द्वारा 2000 रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही बीजपुर थाना की साइबर टीम ने ठगी गई धनराशि को होल्ड कराते हुए संबंधित साक्ष्य एकत्र किए।