गढ़वा: रंका में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, अंबिकापुर के दाबेली सेंटर संचालक का शव निकला, गढ़वा में हुआ पोस्टमार्टम
Garhwa, Garhwa | May 11, 2026 गढ़वा जिले के रंका-गोदरमाना मुख्य मार्ग पर स्थित बुढ़ापराश के पास एनएच-343 से करीब 50 फीट दूरी पर मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी अमन ओझा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अंबिकापुर में दाबेली सेंटर चलाता था।जानकारी के अनुसार, शुरुआती दौर में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में परिजनों