गरखा: महम्मदा गांव के प्राइवेट स्कूल में 10 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, सभी शिक्षक फरार
Garkha, Saran | Apr 11, 2025 गढ़खा प्रखंड के महम्मदा गांव में चल रहे सरस्वती पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एक 10 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक गरखा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी कृष्णा राय का पुत्र मनु कुमार बताया जाता है। मृतक तीसरी क्लास का छात्र था। शुक्रवार को करीब 7:00 बजे परिजनों ने लावारिस हालत में शव को सदर अस्पताल छपरा से बरामद किया।