पुनासा: मुंदी पुलिस ने डकैती का खुलासा किया, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
थाना मुंदी पुलिस ने ग्राम जलवा बुजुर्ग में हुई डकैती की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटे गए चांदी के कड़े तथा घटना में प्रयुक्त लोडिंग वाहन जब्त किया गया है। मामले में फरार चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है ।