बिजनौर: मंडावर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Sep 30, 2024 बिजनौर में मंडावर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव छकड़ा से कार्तिक नाम के एक अभियुक्त को समय करीब 5 बजे अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्तिक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर जेल भेज दिया है। जिले में लगातार पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है।