बिजनौर: सदर तहसील के सामने सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाकर किसानों ने किया हंगामा
Bijnor, Bijnor | Sep 30, 2024 बिजनौर में सहकारी गन्ना समिति के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तमाम कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील के सामने धरना प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझा बूझाकर मामला शांत कराया। किसानों का आरोप है कि जिला प्रशासन सत्ता के दबाव में चुनाव कर रहा है।