उज्जैन शहर: उद्योगपुरी में पैसों के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
चिमनगंज मंडी पुलिस ने बताया कि ढाँचा भवन सांदीपनि नगर निवासी केवल उर्फ केके श्रीवास्तव ई-रिक्शा चलाता है। कल शाम को वह उद्योगपुरी क्षेत्र में महेश की चाय की दुकान के पास से गुजर रहा था। इस दौरान वहाँ पर बहादुरगंज निवासी शेखर उर्फ टंटा नामक आरोपी आया। शेखर और केवल के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो ग