कौंच: अंडा गांव के पास कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव से बड़ा हादसा, कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसा, निजी अस्पताल में भर्ती
Konch, Jalaun | May 26, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के अंडा रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे गैस रिसाव होने से कर्मचारी अनूप (24) पुत्र जयवीर निवासी मैनपुरी गंभीर रूप से झुलस गया, हादसे के समय वह कोल्ड स्टोर में काम कर रहा था, साथियों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है, वही घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।