झालरापाटन: झालावाड़ में छात्रा ने मुंडेरी पुलिया से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की, गंभीर हालत में एसआरजी अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ में मुंडेरी पुलिया से कूदकर एक युवती ने सोमवार सुबह करीब 7 बजे आत्महत्या का प्रयास किया। युवती की पहचान झालावाड़ की धनवाड़ा बस्ती निवासी विनीता सुमन के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।विनीता अपनी स्कूटी लेकर पुलिया पर पहुंची। उसने स्कूटी खड़ी की और पुलिया से नीचे छलांग लगा दी।