हज़ारीबाग: खजांची तालाब में डूबे युवक की तलाश जारी, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गोताखोरों की टीम बुलवाई
हजारीबाग: खजांची तालाब में बीते कल डूबे युवक हसन की तलाश अब भी जारी है। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल पर चौपारण से गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। टीम पिछले एक घंटे से तालाब में लगातार सर्च अभियान चला रही है। घटना के बाद से परिजन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस की निगरानी में युवक की खोजबीन जारी है।