शाहजहांपुर: नरौरा बैराज से छोड़ा गया 21,500 क्यूसेक पानी, रामगंगा, गर्रा व खन्नौत का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट
शाहजहांपुर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बीच नरौरा बैराज से गंगा नदी में 21,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसे देखते हुए बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। विभाग के अनुसार रामगंगा, गर्रा और खन्नौत नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रामगंगा नदी के डबरी घाट पर 0.110 मीटर, गर्रा नदी के अजीजगंज पुल